तरावड़ी अन्नदान मुहिम के तहत शुक्रवार को तरावड़ी अनाज मंडी के आढ़ती मनीष गुप्ता की दुकान पर अनाज वितरण किया गया।अन्न दान कर किसी गरीब का भला कर सकते हैं। यही सच्ची समाज सेवा है। इस मुहिम की शुरुआत करते हुए मंडी प्रधान विरेंद्र बंसल ने अपने हाथों से अन्न दान करने के बाद कहा कि दान करने वाले को इसका पुण्य कई जन्मों तक मिलता है!